Blinkit का कमाल
आधुनिक दुनिया की तेज रफ्तार से कोइ नहीं बच सका है। इतनी जल्दी तो उम्र भी उछाल नहीं लेती, जितनी जल्दी कोई नया हैरान कर देने वाला यंत्र या साधन पेश हो जाता है। साधन और सुविधाओं का तो यह आलम है कि कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा काम हो रहा है।
कुछ ही मिनटों में घर बैठे मनचाहा सामान मिल जाना,जादू सा लगता है।Delivery Apps की बात कर रही हूँ ।
एक लम्बी सी सूचि तैयार कर, टकाटक करो पैसे जमा।
कुछ दिन पहले मुझे एक नामी Delivery App, Blinkit Store को देखने का मौका मिला। तकनीक का कमाल देख मैं तो दंग रह गई।
हर तरफ विभिन्न प्रकार की चीजें
जमी जमाई लम्बी कतार में नजर आईं। सैकड़ों तरह के सामान और पचासों कर्मचारी। सभी इतने व्यस्त थे कि बैठने का कोइ प्रश्न नहीं। वैसे बैठने की कोई जगह भी नहीं थी।
हर कर्मचारी किसी ताजा Computer game के भागते दौड़ते प्यादों के समान लग रहा था। समय के विरूद्ध एक दौड़ जैसे। सच है कि पैसे कमाने के लिए दुनिया की सबसे लम्बी दौड़ भी लगानी पड़ सकती है।
Blinkit में तो सभी कर्मचारी दिन रात GPS जैसा किरदार निभाने हैं।
ऑर्डर मिलते ही, पलक झपकाए बिना, सभी सामान एकत्रित करने में जुट जाते हैं। भाग भागकर सारा सामान एक सुन्दर Eco friendly Paper bag में भर देते हैं। Delivery Boy मानो जैसे सांस रोक कर अपनी bike पर सवार होकर तैयार बैठा रहता है।
Bag मिलते ही सरपट रवाना।
फिर एक नए ऑर्डर की तैयारी।
Comments
Post a Comment