Posts

Showing posts from May 18, 2025

Blinkit का कमाल

  आधुनिक दुनिया की तेज रफ्तार से कोइ नहीं बच सका है।  इतनी जल्दी तो उम्र भी  उछाल नहीं लेती, जितनी  जल्दी कोई नया हैरान कर देने वाला यंत्र या साधन पेश हो जाता है। साधन और सुविधाओं का तो यह  आलम  है कि कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा काम हो रहा है। कुछ ही मिनटों में घर बैठे मनचाहा सामान मिल जाना,जादू सा लगता है। Delivery Apps की बात कर रही हूँ । एक लम्बी सी सूचि तैयार कर, टकाटक करो पैसे जमा। कुछ दिन पहले मुझे एक नामी Delivery App, Blinkit Store को देखने  का मौका मिला। तकनीक का कमाल देख मैं तो दंग रह गई। हर तरफ विभिन्न प्रकार की चीजें जमी जमाई लम्बी कतार में नजर आईं। सैकड़ों तरह के सामान और पचासों कर्मचारी। सभी इतने व्यस्त थे कि बैठने का कोइ प्रश्न नहीं। वैसे बैठने की कोई जगह भी नहीं थी। हर कर्मचारी किसी ताजा Computer game के भागते दौड़ते प्यादों  के समान लग रहा था। समय के विरूद्ध एक दौड़ जैसे। सच है कि पैसे कमाने के लिए दुनिया की सबसे लम्बी दौड़ भी लगानी पड़ सकती है। Blinkit में तो सभी कर्मचारी दिन रात GPS जैसा किरदार निभाने हैं। ऑर्डर म...